26/11 पर अदालत में जबाव में देगा हेडली

पाकिस्तानी राजनयिक का पुत्र 49 वर्षीय हेडली बुधवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 10.45 बजे अमेरिकी जिला न्यायधीश हैरी लिननेवेबर के समक्ष पेश होगा। हेडली पर सोमवार को आरोप लगाया गया था कि उसने ही हमलावरों की मदद के लिए मुंबई के उन स्थानों की टोह ली थी जहां पिछले साल 26 नवंबर को निशाना बनाया गया।
डेनमार्क में हमले की साजिश रची थी
इन हमलों के लिए पाकिस्तान से गतिविधियां चलाने वाले आतंकवादी संगठन लश्कर-ए तैयबा को दोषी ठहराया जा रहा है। हेडली को गत अक्टूबर में डेनमार्क में हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसके साथ ही उसके साथी और पाकिस्तानी मूल के एक अन्य संदिग्ध आतंकवादी तहव्वुर राणा की भी गिरफ्तारी की गई थी। राणा को मुंबई हमले के मामले में आरोपी नहीं बनाया गया है।
ये दोनों लश्कर-ए-तैयबा के साथ भी कथित तौर पर जुड़े हैं। मुंबई हमले 174 लोग मारे गए थे। हेडली के वकीलों जॉन थेस और रॉबर्ट सीडर ने अपने मुवक्किल पर लगे आरोपों पर कुछ भी कहने से इंकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications