इसी सत्र में पेश होगी रंगनाथ मिश्र रिपोर्ट : प्रधानमंत्री
नई दिल्ली, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि देश में धार्मिक और भाषायी अल्पसंख्यकों की स्थिति से संबद्ध न्यायधीश रंगनाथ मिश्र की रिपोर्ट संसद के मौजूदा सत्र में ही पेश की जाएगी।
मनमोहन सिंह ने बुधवार को लोकसभा में यह आश्वासन दिया।
इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आरोप लगाया कि सदन में पेश करने से पहले ही यह रिपोर्ट मीडिया में लीक कर दी गई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने इसका संज्ञान ले लिया है। उन्होंने कहा, "मैं भरोसा दिलाता हूं कि इस सत्र के पूरा होने से पहले ही यह रिपोर्ट पेश कर दी जाएगी।"
गौरतलब है कि न्यायाधीश मिश्र की अध्यक्षता वाले राष्ट्रीय धार्मिक एवं भाषायी अल्पसंख्यक आयोग की रिपोर्ट प्रधानमंत्री को 22 मई, 2007 को सौंपी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications