छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने 2 भाइयों की हत्या की
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि यह घटना कांकेर जिले के थेमा गांव में मंगलवार रात को हुई। यह इलाका राजधानी रायपुर से 200 किलोमीटर दक्षिण बस्तर में है।
पुलिस महानिदेशक विश्व रंजन ने आईएएनएस को बताया,"नक्सली गांव पर धावा बोलकर दो भाइयों राकेश (30)और राजुराम (25) को पकड़कर पास के जंगल में ले गए और उन पर पुलिस के मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। "
उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने उसी गांव में एक अन्य नागरिक चबिलाल मारकाम को भी गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राज्य में नक्सलियों की हिंसा में 2004 से अब तक करीब 1,500 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications