बेंगलुरु में जारी है पर्यावरण योद्धाओं का मिशन

कोपेनहेगन में जलवायु पर्वितन पर जारी वैश्विक मंथन से उत्साहित इन पर्यावरण योद्धाओं ने लोगों को इस समस्या के प्रति जागरूक बनाने का प्रयास तेज कर दिया है। लोगों को एक-दूसरे के साथ अपनी कारें शेयर करने के लिए प्रेरित के उद्देश्य से कम्यूटइजी नामक अभियान चलाने वाले विपुल कसेरा कहते हैं, "कोपेनहेगन सम्मेलन का नतीजा एक समग्र जलवायु नीति के तौर पर निकलना चाहिए। यह नीति ऐसी होनी चाहिए कि इसे विकसित एवं विकासशील देश अमल में लाने से नहीं कतराएं।"

कम्यूटइजी शुरू करने के पीछे वायु प्रदूषण कम करने एवं ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात पाने का लक्ष्य छिपा है। वह आईएनएनएस से बातचीत करते हुए कहते हैं, "ऐसी पहल पर्यावरण की सेहत ठीक रखेगी।" आज कम्यूटइजी के 9000 से अधिक ऐसे सक्रिय सदस्य हैं जो बारी-बारी से अपनी कारों का इस्तेमाल कार्यालय जाने के करते हैं।

इसी तरह राइडएसाइकल फाउंडेशन साइकिल के इस्तेमाल को बढ़ावा देने में लगा है। इसकी एक सदस्य अरुणा कटियार कहती हैं, "हम लोगों को साइकिल की सवारी करने को प्रेरित कर रहे हैं और इसमें हमें कामयाबी मिल रही है।" दूसरी ओर इको क्लब नामक संगठन इस शहर में हरियाली बढ़ाने के मिशन में लगा है। इसके स्थापक सदस्यों में से एक चिदांलिगा प्रसाद का कहना है कि अभी तक शहर में इसके तहत 4000 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+