महंगाई पर पवार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन

पवार ने जैसे ही चार घंटे की चर्चा के बाद शाम सात बजे अपना घंटा भर लंबा जवाब समाप्त किया, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एस.एस.अहलूवालिया यह कहते हुए खड़े हो गए कि ये जवाब नाकाफी हैं।

अहलूवालिया ने भाजपा सांसदों के साथ सदन का बहिर्गमन किया, इसके साथ ही पूरा विपक्ष सदन से बाहर चला गया। सदन से बाहर जाते हुए अहलूवालिया ने कहा, "संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने मई में सत्ता में वापस लौटने के बाद कहा था कि वह 100 दिनों के भीतर महंगाई को काबू में कर लेगी। लेकिन आज जमीनी सच्चाई क्या है? हम संतुष्ट नहीं हैं और सदन का बहिर्गमन करते हैं।"

सदन के उपसभापति के.रहमान खान ने जवाब के दौरान कहा था कि वह इस मुद्दे पर पवार से स्पष्टीकरण मांगने की सदस्यों को इजाजत देंगे। लेकिन विपक्ष के बहिर्गमन के बाद खान ने सदन को स्थगित कर दिया।

अपने जवाब के दौरान पवार ने स्वीकार किया कि महंगाई की स्थिति बहुत गंभीर है, क्योंकि इसने हर घर को, खासतौर से मध्य वर्ग को प्रभावित किया है।

पवार ने कहा, "यह एक बहुत ही गंभीर स्थिति है। हमने अगस्त महीने में संसद में इस मुद्दे पर चर्चा की थी और आज भी हालात में जरा भी बदलाव नहीं आया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+