दिल्ली में एड्स पर सम्मेलन शुरू
नई दिल्ली, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली में बुधवार को एड्स पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हुआ। इसमें देश के 14 राज्यों के एचआईवी से संक्रमित लगभग 350 लोग हिस्सा ले रहे हैं।
इस सम्मेलन का आयोजन 'पापुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया' (पीएफआई) की ओर से किया गया है। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) की संयुक्त सचिन अनुराधा जौहरी ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications