हेडली ने मुंबई हमले में संलिप्तता से किया इंकार (राउंडअप)
पाकिस्तानी राजनयिक के पुत्र 49 वर्षीय हेडली को बुधवार को शिकागो में जिला न्यायाधीश हैरी लिननेवेबर के समक्ष पेश किया गया। हेडली पर अभियोग दाखिल करने के लिए उसे अदालत में पेश किया गया जिसमें तीन मिनट लगे। इसके बाद उसे संघीय मार्शल की निगरानी में अदालत से बाहर ले जाया गया। हेडली ने संघीय कैदी की वर्दी पहनी थी।
न्यायाधीश हैरी लिननेवेबर ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 जनवरी की तिथि निर्धारित कर दी।
इस बीच इस मामले की सुनवाई में अपना पक्ष रखने के लिए संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक राबर्ट मुलर भी शिकागो पहुंचे। शिकागो सन टाइम्स ने खबर दी है कि मुलर बुधवार की सुबह शिकागो पहुंचे और हेडली की अदालत में पेशी के बाद लौट गए।
हेडली पर सोमवार को आरोप लगाया गया था कि उसने ही हमलावरों की मदद के लिए मुंबई के उन स्थानों की टोह ली थी जहां पिछले साल 26 नवंबर को निशाना बनाया गया। इन हमलों के लिए पाकिस्तान से गतिविधियां चलाने वाले आतंकवादी संगठन लश्कर-ए तैयबा को दोषी ठहराया जा रहा है।
हेडली को गत अक्टूबर में डेनमार्क में हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसके साथ ही उसके साथी और पाकिस्तानी मूल के एक अन्य संदिग्ध आतंकवादी तहव्वुर राणा को भी गिरफ्तार किया गया था। राणा को मुंबई हमले के मामले में आरोपी नहीं बनाया गया है।
ये दोनों लश्कर-ए-तैयबा के साथ भी कथित तौर पर जुड़े हैं। मुंबई हमले में 174 लोग मारे गए थे।
हेडली के वकीलों जॉन थेस और रॉबर्ट सीडर ने अपने मुवक्किल पर लगे आरोपों पर कुछ भी कहने से इंकार किया है।
हवाई अड्डे पर गिरफ्त में आया था हेडली :
भारत पर आतंकवादी हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार पाकिस्तानी मूल के संदिग्ध आतंकवादी डेविड हेडली से यहां के एक हवाई अड्डे पर हुई पूछताछ उसकी गिरफ्तारी में सहायक साबित हुई थी।
अमेरिकी समाचार पत्र 'वाल स्ट्रीट जर्नल' के अनुसार हवाई अड्डे पर एक निरीक्षक ने हेडली से विदेश यात्रा के संबंध में पूछताछ की थी लेकिन वह सही जबाव नहीं दे सका था। इसके बाद ही जांच एजेंसी को उस पर शक हो गया था।
समाचार पत्र के अनुसार जब हेडली से पूछा गया तो उसने कहा कि वह 'फर्स्ट वर्ल्ड इमिग्रेशन सर्विस' नामक कंपनी में काम करता है। इसी कंपनी पर हेडली को विदेश यात्रा की सुविधा मुहैया कराने का आरोप है।
जब हवाई अड्डे पर निरीक्षक ने हेडली के सामान की जांच की तो कंपनी से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला। समाचार पत्र के अनुसार बाद में हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कर संबंधी रिकार्ड की भी जांच की लेकिन उसमें भी कंपनी से हेडली को होने वाली आय की जानकारी नहीं मिली।
समाचार पत्र ने अमेरिकी जांच अधिकारियों के हवाले से कहा कि हवाई अड्डे पर हेडली से हुई पूछताछ से जांच में काफी सहायता मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications