सोनिया के जन्मदिन पर जश्न में डूबे कांग्रेसी कार्यकर्ता
नई दिल्ली, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में पार्टी कार्यकर्ता जश्न में मशगूल हैं। सोनिया बुधवार को 63 वर्ष हो गईं।
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय और सोनिया के निवास स्थान के बाहर सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता जमा होने लगे थे। कुछ कार्यकर्ताओं के हाथ में सोनिया की तस्वीरें थीं और वे अपनी नेता के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। देश के दूसरे हिस्सों से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सोनिया का जन्मदिन अपने-अपने ढंग से मनाने की खबर है।
भारतीय राजनीति में एक अलग मुकाम बना चुकी सोनिया का जन्म नौ दिसंबर, 1946 को इटली में हुआ था। मौजूदा समय में वह केंद्र में सत्तारुढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संपग्र) की प्रमुख भी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications