चीतल की खाल के साथ 3 गिरफ्तार
जिले के प्रभागीय वन अधिकारी वी.पी.सिंह ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि सूचना के आधार पर मोतीपुर वन क्षेत्र में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार रात तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चीतल की चार खालें बरामद की गई हैं।
सिंह ने कहा कि तीनों स्थानीय निवासी हैं। इन्होंने पूछताछ के दौरान बताया कि वे पिछले चार साल से तस्कारी में लिप्त हैं और नेपाल के एक तस्कर गिरोह के लिए भी काम करते हैं। वन अधिकारियों के मुताबिक तीनों अभियुक्तों से इनके गिरोह के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications