चंद्रशेखर राव का अनशन जारी, तेलंगाना में धारा 144 लागू

हैदराबाद, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। पृथक तेलंगाना राज्य की मांग पर अनशन कर रहे तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के.चंद्रशेखर राव की हालत बिगड़ती जा रही है और आंध्र प्रदेश के तेलंगाना क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए धारा 144 लगा दी गई है। राव के अनशन बुधवार को ग्यारहवें दिन भी जारी रहा।

पुलिस ने तनाव को देखते हुए चौकसी बढ़ा दी है। हैदराबाद और तेलंगाना के नौ अन्य जिलों में धारा 144 के तहत पांच या पांच से अधिक लोगों के जमावड़े पर प्रतिबंध लगा दिया है। निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया गया है। पुलिस ने आंदोलनकारियों के सख्त तेवर को देखते हुए विश्वविद्यालयों को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

इधर, राज्य विधान सभा में भी लगातार दूसरे दिन टीआरएस विधायकों का हंगामा जारी रहा। विधायकों ने अलग तेलंगाना राज्य की मांग के समर्थन में सदन में नारेबाजी की। उन्होंने अलग राज्य की मांग के समर्थन में एक प्रस्ताव पारित किए जाने की मांग की। विधानसभाध्यक्ष किरण कुमार रेड्डी ने शोर-शराबे के कारण 15 मिनट तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। इस मांग का समर्थन भारतीय जनता पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों ने भी किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+