सांसद की टिप्पणी पर प्रधानमंत्री ने माफी मांगी
नई दिल्ली, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोकसभा में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के बारे में एक सांसद की टिप्पणी के लिए बुधवार को माफी मांगी।
सिंह ने कहा, "मैं सदन में नहीं था। मुझे पता चला है कि कुछ अवांछित घटनाएं हुईं।" उन्होंने कहा कि गठबंधन के एक सांसद(बेनीप्रसाद वर्मा) ने कुछ ऐसी टिप्पणी की जो उपयुक्त नहीं थी। उन्होंने कहा कि संदर्भ में वह माफी मांगते हैं।
गौरतलब है कि मंगलवार को सदन में बहस के दौरान भाजपा नेता के बारे में कांग्रेस नेता वर्मा ने यह टिप्पणी की थी। मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इस टिप्पणी के बाद कहा था कि वर्मा जब तक माफी नहीं मांगेंगे तब तक सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications