मुस्लिम सांसदों का अयोध्या मसले के विवेकपूर्ण समाधान का आह्वान
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के तारिक अनवर ने लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को अपनी भूमिका देश चलाने में निभानी है। मंदिर और मस्जिद का निर्माण करना उनका काम नहीं है। यह काम धार्मिक लोगों का है।
अनवर ने कहा, "हमें देश के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। हमें कई सारी चुनौतियां से निपटना है।"
जनता दल (युनाइटेड) के अली अनवर अंसारी ने कहा कि इस विवाद का समाधान जल्द निकाला जाए, चाहे वह आपसी सहमति से हो अथवा कानून के द्वारा।
अंसारी ने कहा, "हमें सहानुभूति नहीं चाहिए। हमें कानून के मुताबिक बराबरी चाहिए।"
दोनों सांसदों ने इस बात की भी मांग की कि विध्वंस में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications