बाबरी विध्वंस से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई सर्वोच्च न्यायालय में हो : माकपा
राज्यसभा में लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट पर हुई चर्चा में भाग लेते हुए माकपा के सीताराम येचुरी ने कहा कि 1992 में अयोध्या स्थित बाबरी मस्जिद का गिराया जाना 'एक आपराधिक कृत्य था और वोट की राजनीति का एक घिनौना नमूना था।'
येचुरी ने कहा कि रिपोर्ट वैधानिक रूप से इस बात की पुष्टि करती है कि यह एक पूर्व नियोजित कार्रवाई थी, जिसे सटीक तरीके से अंजाम दिया गया।
उन्होंने कहा कि लिब्रहान रिपोर्ट पर सरकार द्वारा तैयार की गई कार्रवाई रिपोर्ट में आत्मविश्वास की कमी साफ झलकती है। यदि सरकार गंभीर है तो उसे अपने न्यायिक अधिकारियों के जरिए विध्वंस से जुड़े सभी मामलों को इकट्ठा करवाना चाहिए और मामले के जल्द निपटारे के लिए उसे सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications