बाघों ने पशु प्रशिक्षक पर हमला किया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह घटना मंगलवार को हुई। 28 वर्षीय प्रशिक्षक शाम के समय हो रहे कार्यक्रम में पांच बाघों के साथ प्रदर्शन कर रहा था।
एक राहत कर्मी ने बताया कि प्रशिक्षक उसी दौरान रिंग में गिर पड़ा। तीन बाघ उस पर फौरन टूट पड़े और प्रशिक्षक को बुरी तरह जख्मी कर दिया। यह घटना करीब 170 लोगों की मौजूदगी में हुई। दो अन्य व्यक्तियों को भी मामूली चोटें आईं।
बाद में सभी पशुओं को उनके बाड़े में बंद कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications