दिल्ली में अभी और गिरेगा तापमान

बुधवार को दिल्ली का तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि जम्मू एवं कश्मीर में पश्चिमी गड़बड़ी के कारण पारा अभी और लुढ़क सकता है।
दिल्ली में दिसंबर में अब तक मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहा है। यहां का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा है। सर्दी के इस मौसम का अब तक सबसे ठंडक भरा दिन 28 नवंबर को था जब न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications