बाबरी विध्वंस की कार्रवाई क्रूर साजिश थी : कांग्रेस
राज्यसभा में कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "इस मामले में अटल बिहारी वाजपेयी, पी.वी.नरसिंह राव, तथ्यात्मक गड़बड़ी या लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट का लीक होना कोई केंद्रीय मुद्दा नहीं है, बल्कि असल मुद्दा यह है कि मस्जिद को किसने गिराया, क्यों गिराया और गिराने वालों ने इसे किस तरह गिराया।"
बाबरी विध्वंस पर आई लिब्रहान रिपोर्ट पर बहस में हिस्सा लेते हुए सिंघवी ने कहा कि भाजपा दस्तावेज पर चर्चा कर इस मामले के मुख्य मुद्दे से पीछा छुड़ा रही है।
सिंघवी ने कहा कि भाजपा का अयोध्या अभियान बेशर्म व घटिया राजनीति का एक दुखद व तुच्छ नमूना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications