शेयर बाजारों में गिरावट का रुख
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' गिरावट के साथ 17,204.32 पर खुला। सुबह करीब 10.06 बजे यह गिरावट का रुख बरकरार रखते हुए 17,159.57 पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को सेंसेक्स 17,226.68 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' भी गिरावट के साथ 5,147.65 पर खुला। लगभग इसी समय यह भी गिरावट का रुख बरकरार रखते हुए 5138.75 पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को निफ्टी 5,147.95 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications