राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर दुर्घटना मामले की जांच के आदेश

वायु सेना के एक प्रवक्ता ने यहां बताया, "हमने इस घटना की जांच का आदेश दे दिया है। जांच के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है।"
प्रवक्ता ने कहा कि एमआई-8 हेलीकॉप्टर में राष्ट्रपति पाटील और चालक दल के चार सदस्यों सहित 10 लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर उतरा और स्थिर हो रहा था तभी उसके डैने एक खाली पड़ी इमारत से टकरा गए। हेलीकॉप्टर और उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications