तेलंगाना के लिए और 3 लोगों ने की आत्महत्या
हैदराबाद, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में पृथक तेलंगाना राज्य की मांग के लिए बुधवार को और तीन लोगों ने जान दे दी। इस तरह 10 दिन पहले शुरू किए गए इस जनांदोलन में अब तक 25 लोग अपनी जान दे चुके हैं।
राज्य के वारंगल, करीमनगर और मेडक जिले में एक-एक व्यक्ति ने जान दे दी।
तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के एक कार्यकर्ता राजू ने तीन दिन पहले खुद को आग लगा ली थी। वारंगल जिले के एमजीएम अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
करीमनगर में टीआरएस के एक अन्य कार्यकर्ता जे.श्रीनिवास (36) ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने कहा कहा कि वह टीआरएस प्रमुख राव की खराब हालत सुनकर दुखी था।
मेडक जिले में एक पति-पत्नी ने खुद को आग के हवाले कर दिया। आग से जलकर पत्नी की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से झुलसा पति अस्पताल में जिंदगी से जूझ रहा है।
अब तक अधिकतर मृतकों में छात्र शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications