'अगले वर्ष अफगानिस्तान में होगी महत्वपूर्ण प्रगति'
सेना के शीर्ष कमांडर जनरल स्टैनले मैकक्रिस्टल ने गुरुवार को कहा, "अगले वर्ष गर्मी तक अफगानिस्तान में कुछ महत्वपूर्ण प्रगति होने की उम्मीद है।"
पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अफगानिस्तान में 30,000 और सैनिकों की तैनाती का ऐलान किया था। उन्होंने जुलाई, 2011 तक अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना को हटाने का क्रम आरंभ करने का लक्ष्य भी रखा था।
मैकक्रिस्टल ने 40, 000 सैनिकों की तैनाती की मांग की थी। परंतु अब ओबामा के ऐलान का उन्होंने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि ओबामा प्रशासन की रणनीति से अफगानिस्तान में सुरक्षा मजबूत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications