बिहार: बक्सर में बस पलटी, 4 की मौत

पुलिस के अनुसार आरा जिले के चानी थाना क्षेत्र के कुछ लोग एक शव का अंतिम संस्कार कर बक्सर से एक मिनी बस से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-84 पर देवली गांव के नजदीक बस के चालक का नियंत्रण बस से हट गया और बस पलट गई।
बरहपुर थाना के प्रभारी श्याम बिहारी राय ने बुधवार को बताया कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए आरा तथा बक्सर के अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। घटना के बाद बस का चालक फरार हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications