सोनिया का जन्मदिन जश्न के साथ मनाया गया (लीड-1)
कांग्रेस मुख्यालय और सोनिया के निवास स्थान के बाहर जुटे कुछ कार्यकर्ताओं के हाथ में सोनिया की तस्वीरें थीं और वे अपनी नेता के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। देश के दूसरे हिस्सों से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सोनिया का जन्मदिन अपने-अपने ढंग से मनाने की खबर है।
रांची में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के 64वें जन्म दिवस के मौके पर केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और पार्टी सहयोगियों ने केक काटकर उन्हें बधाई दी। विधानसभा चुनाव के लिए यहां प्रचार करने आए मुखर्जी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। हम उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं।"
इस मौके पर केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री सुबोधकांत सहाय, झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव शैलेश सिन्हा और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मौजूद थे।
सिन्हा ने आईएएनएस को बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी को बधाई देने के लिए पांच पाउंड वजन का केक तैयार किया था। उन्होंने कहा, "हमने प्रणब दा से केक काटने का आग्रह किया और वह तैयार हो गए।"
भारतीय राजनीति में एक अलग मुकाम बना चुकी सोनिया का जन्म नौ दिसंबर, 1946 को इटली में हुआ था। मौजूदा समय में वह केंद्र में सत्तारुढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की प्रमुख भी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications