सौ से ज्यादा पायलट समय से पहले सेवानिवृत्ति के प्रयास में
रक्षामंत्री ए.के.एंटनी ने राज्यसभा में बुधवार को कहा, "पिछले एक साल में लगभग 101 पायलटों ने समय से पहले सेवानिवृत्ति की पेशकश की है। समय से पहले सेवानिवृत्ति की पेशकश का मुख्य कारण वायुसेना में प्रोन्नति, चिकित्सा सुविधाओं और अन्य सुविधाओं की कमी है।"
शीर्ष अधिकारियों के अनुसार वायुसेना पहले से ही 400 पायलटों की कमी का सामना कर रही है। इन रिक्तियों को भरने के लिए अगले पांच साल का समय चाहिए।
वायुसेना के अधिकारियों के अनुसार वायुसेना की अपेक्षा अन्य क्षेत्रों में मिल रही अधिक सुविधाओं के कारण युवा वर्ग अन्य क्षेत्रों में काम करने को ही प्राथमिकता दे रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications