भाजपा ने चीन के खतरों से सरकार को आगाह किया
भाजपा ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह चीनी घुसपैठ को लेकर देश को गुमराह कर रही है और कहा कि देश 1962 जैसी स्थिति का सामना कर रहा है जब चीन ने भारत पर आक्रमण किया था।
लोकसभा में भारत-चीन संबंध पर विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत करते हुए भाजपा के मुरली मनोहर जोशी ने कहा, "पिछले दो-तीन वर्षो में हमने चीन का आक्रामक रुख देखा है। परमाणु आपूर्ति समूह के मसले पर चीन ने भारत का पूरी तरह से विरोध किया था।"
जोशी ने कहा, "लद्दाख के लोग कह रहे हैं कि चीन घुसपैठ कर रहा है लेकिन सरकार क्यों देश को गुमराह कर रही है। मुझे ऐसा लगता है कि हमलोग 1962 की स्थिति में हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications