राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचा (लीड-1)

राष्ट्रपति भवन की एक प्रवक्ता ने बताया कि यह दुर्घटना शाम 5.05 बजे उस वक्त हुई जब वायु सेना का हेलीकॉप्टर राष्ट्रपति को लेकर पुरी से भुवनेश्वर लौट रहा था। राष्ट्रपति मंगलवार को राज्य की तीन दिवसीय यात्रा पर भुवनेश्वर पहुंची थीं।

नई दिल्ली में राष्ट्रपति की प्रेस सचिव अर्चना दत्ता ने कहा, "हेलीकॉप्टर के रनवे पर उतरने के बाद उसके पंखे एक इमारत से टकरा गए।"

उन्होंने कहा कि टकराव के कारण हेलीकॉप्टर कुछ समय के लिए असंतुलित हो गया, हालांकि इस कारण राष्ट्रपति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस घटना के तुरंत बाद पाटील को राजभवन ले जाया गया।

दत्ता ने कहा, "वह सहज हैं और लोगों से भी मिल रही हैं। उन्हें घटना के बारे में पता है।"

इसके बाद राष्ट्रपति सचिवालय ने रक्षा मंत्रालय के सचिव को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा। दत्ता ने कहा कि वायु सेना मामले की जांच करेगी।

भुवनेश्वर के बीजू पटनायक हवाई अड्डे के निदेशक संजय जैन ने कहा, "हेलीकॉप्टर के पंख का एक ब्लेड कंक्रीट के ढांचे से टकरा गया लेकिन सब कुछ सुरक्षित है। कोई घायल नहीं हुआ है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+