दिल्ली में बुधवार को सामने आए स्वाइन फ्लू के 246 मामले
स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी अंजना प्रकाश ने आईएएनएस को बताया, " पिछले 24 घण्टों में स्वाइन फ्लू के कम से कम 246 मामले दर्ज किए गए। यह अभी तक एक दिन में स्वाइन फ्लू का सबसे अधिक आंकड़ा है।"
गौरतलब है कि राज्य में अभी तक स्वाइन फ्लू से 35 लोगों की मौत हो चुकी है।
नोडल अधिकारी ने कहा कि स्वाइन फ्लू के प्रसार को देखते हुए इससे बचाव के लिए लोगों के बीच जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है और इसे रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications