इलाहाबाद में विस्फोटकों के साथ 3 गिरफ्तार
शंकरगढ़ के थाना प्रभारी दीप कुमार सोनी ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया, " सूचना के आधार पर बुधवार सुबह जीप में सवार तीन व्यक्तियों चंदन सिंह, घनश्याम सिंह और भोला सिंह को गिरफ्तार किया गया।"
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों के कब्जे से 150 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, 95 डेटोनेटर और अन्य सामान बरामद किया गया। बरामद विस्फोटक मध्य-प्रदेश से लाया गया था।
सोनी ने कहा कि एक अभियुक्त स्थानीय निवासी हैं जबकि दो चित्रकूट के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके संबंध नक्सलियों से होने की आशंका जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications