तेलंगाना मसले पर कांग्रेस नेताओं ने की चर्चा
पार्टी सूत्रों ने आईएएनएस से कहा कि इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी, गृह मंत्री पी. चिदंबरम और कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल शामिल थे।
बैठक में आंध्र प्रदेश के पार्टी प्रभारी वीरप्पा मोइली भी शामिल थे।
उल्लेखनीय है आंध्र प्रदेश के तेलंगाना क्षेत्र में बुधवार को तनाव बरकरार रहा। तेलंगाना राष्ट्र समिति के नेता के. चंद्रशेखर राव अलग तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर पिछले 11 दिनों से आमरण अनशन पर हैं और उनकी हालत गंभीर है।
तेलंगाना क्षेत्र में तनाव को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications