राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचा (लीड-1)
पंखों के इमारत से टकराने के कारण हेलीकॉप्टर कुछ समय के लिए असंतुलित हो गया, हालांकि इस कारण राष्ट्रपति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। यह दुर्घटना शाम 5.05 बजे हुई।
राष्ट्रपति की प्रवक्ता ने बताया कि सेना के जिस हेलीकॉप्टर में पाटील सवार थीं उस हेलीकॉप्टर के पंखे का एक ब्लेड हवाई अड्डे पर उतरते समय एक इमारत से टकरा गया। राष्ट्रपति तीन दिवसीय उड़ीसा दौरे पर आई हुई हैं।
प्रवक्ता ने नई दिल्ली में आईएएनएस से कहा कि टकराव के कारण हेलीकॉप्टर एक मिनट के लिए असंतुलित हो गया। इसके तुरंत बाद पाटील को राजभवन ले जाया गया।
इसके बाद राष्ट्रपति सचिवालय ने रक्षा मंत्रालय के सचिव को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications