लिब्रहान रिपोर्ट एक राष्ट्रीय मजाक है : जेटली
जेटली ने राज्यसभा में कहा, "यह रिपोर्ट पूरी तरह अविश्वसनीय है। यह एक बेकार दस्तावेज है और सच जानने की प्रक्रिया के साथ एक धोखा है। यह एक राष्ट्रीय मजाक है।"
जेटली ने आगे कहा, "यह सच का पता लगाने वाला कोई मिशन नहीं है, बल्कि एक ऐसा आयोग है जिसने विचारधारा पर टिप्पणी की है।"
जेटली ने रिपोर्ट के वास्तविक लेखक पर भी सवाल खड़ा किया।
जेटली ने कहा कि न्यायमूर्ति लिब्रहान ने अपनी रिपोर्ट में हरप्रीत सिंह ज्ञानी को सबूतों का विश्लेषण कर उनका निष्कर्ष निकालने, रिपोर्ट को संपादित करने और भाषा को दुरुस्त करने में मदद देने के लिए धन्यवाद दिया है।
जेटली ने कहा, "ज्ञानी ने रिपोर्ट का विश्लेषण किया, निष्कर्ष निकालने और रिपोर्ट को संपादित करने में मदद की और बाकी काम न्यायमूर्ति लिब्रहान ने किया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications