राष्ट्रपति ने जगन्नाथ मंदिर में की विशेष पूजा अर्चना
प्रतिभा पाटील ने अपने पति देवीसिंह शेखावत और राज्यपाल एम.सी.भंडारी के साथ जगन्नाथ मंदिर में लगभग 50 मिनट का समय बिताया।
मंदिर के पुजारी ने कहा, "इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति के परिवार के पुजारी हरेकृष्णा महासौर ने प्रतिभा पाटील को विशेष पूजा अर्चना कराई।"
पुजारी ने कहा कि मंदिर परिसर में प्रतिभा पाटील की पूजा अर्चना को देखते हुए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। जगन्नाथ मंदिर आने से पूर्व राष्ट्रपति ने पूरी में प्रसिद्ध सन मंदिर में भी पूजा अर्चना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications