हिमाचल प्रदेश में स्वाइन फ्लू से एक व्यक्ति की मौत
स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी विनोद मेहता ने आईएएनएस को बताया, "स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक व्यक्ति ने शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बुधवार तड़के दम तोड़ दिया। मंगलवार को जांच के बाद स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी।"
नोडल अधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही राज्य में स्वाइन फ्लू के कारण अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक फ्लू के 17 मामलों की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications