मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को नक्सलियों ने दी धमकी!

'प्रमुख संगठन नक्सली बालाघाट मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ रेंज' के नाम से यह धमकी भरा खत मुख्यमंत्री आवास पहुंचा है, जिसमें दस्तखत अंग्रेजी में है। इस पत्र को मुख्यमंत्री के सुरक्षा दल ने जांच के लिए पुलिस मुख्यालय भेजा, जहां से पत्र को मामला दर्ज करने के लिए श्यामला हिल्स भेजा गया। श्यामला हिल्स पुलिस ने बुधवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 507 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुालिस से मिली जानकारी के अनुसार इस पत्र में अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन कर छठे वेतनमान का लाभ दिए जाने की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि एक ओर शिक्षक को 15-20 हजार रुपये मिल रहे हैं वहीं अध्यापक मुश्किल से पांच हजार रुपये में काम चला रहे हैं। इसे कथित नक्सलियों ने अन्याय करार दिया है। इस खत में मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह को भी गोलियों से छलनी करने की धमकी दी गई है।

मालूम हो कि मध्य प्रदेश में अध्यापकों की सेवाएं शहरी निकाय एवं पंचायतों के अधीन आती हैं जबकि शिक्षक शिक्षा विभाग के अधीन हैं। अध्यापक लंबे अरसे से अपनी सेवाएं शिक्षा विभाग के अधीन करने की मांग करते आ रहे हैं। यही मांग इस खत में भी की गई है।

श्यामला हिल्स के थाना प्रभारी कमल जैन ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि धमकी भरे पत्र के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 507 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) ए. के. सोनी ने आईएएनएस को बताया कि यह खत नक्सलियों का नहीं लगता है। उनका कहना है कि पत्र की भाषा भी नक्सलियों की नहीं है। उन्हें आशंका है कि किसी सिरफिरे अध्यापक ने यह धमकी भरा खत भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मालूम हो कि कुछ समय पहले भी उत्तर प्रदेश के झांसी के रेलवे स्टेशन प्रबंधक के पास लश्कर-ए-तैयबा का कथित पत्र आया था जिसमें भी शिवराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+