इराक में अब 7 मार्च को होगा संसदीय चुनाव
समाचार एजेंसी डीपीए ने चीफ ऑफ स्टॉफ नसीर अल आईनी के हवाले बताया है कि देश में संसदीय चुनाव की तिथि छह मार्च से बढ़ाकर सात मार्च कर दी गई है।
इराक के सरकारी टेलीविजन चैनल 'अल इराकिया' से नसीर ने कहा कि मंगलवार देर रात चुनाव की तिथि के संबंध में एक बैठक हुई थी। उन्होंने कहा कि बाद में हुई दूसरी बैठक में चुनाव की तिथि एक दिन बढ़ाने का फैसला किया गया।
उल्लेखनीय है कि कुर्दिश नेताओं ने छह मार्च को प्रस्तावित चुनाव का विरोध किया था। छह मार्च इराक और ईरान के बीच शांति संधि की सालगिरह है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications