लालगढ़ में नक्सलियों ने माकपा समर्थक की हत्या की
पुलिस के अनुसार लालगढ़ के चिराकुथी में माकपा समर्थक सुबल महतो की उनके घर पर ही संदिग्ध नक्सलियों ने हत्या कर दी। महतो ने पिछले साल राज्य के पंचायत चुनाव में माकपा उम्मीदवार के रूप में हिस्सा लिया था।
गौरतलब है कि पांच से छह की संख्या में नक्सली उस समय महतो को ढूंढते हुए उसके घर पर पहुंचे जब सुबल महतो बाजार गए थे।
पुलिस के अनुसार घर पर किसी के आने की खबर पाकर जब महतो लौटे तो वहां मौजूद नक्सलियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications