हुंडई मोटर के कर्मचारियों की हड़ताल टली
देश की दूसरी बड़ी कार निर्माता कंपनी के प्रबंधन के मजदूर समिति के चुनाव कराने के फैसले से पहले संघ ने 19 नवंबर को प्रबंधन से मान्यता की मांग करते हुए एक नोटिस दिया था।
संघ के महासचिव वाई. एस. चिन्नाराजा ने आईएएनएस से कहा, "यद्यपि हमने हड़ताल का नोटिस दिया है लेकिन हमने इंतजार करने का फैसला किया।"
मंगलवार शाम को संघ के करीब 1200 सदस्यों की हुई आम बैठक में यह फैसला लिया गया।
चिन्नाराजा ने कहा, "यदि प्रबंधन चुनाव करवाना चाहता है तो उसे मजदूरों के बीच एक गोपनीय बैलट पेपर बांटना चाहिए जो यह फैसला करे उन्हें संघ चाहिए या फिर मजदूर समिति।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications