वोक्सवेगन ने सुजुकी में 20 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की (लीड-1)
वोक्सवेगन के मुख्य कार्यकारी मार्टिन विंटरकॉर्न ने एक विज्ञप्ति में कहा, "दोनों पक्ष तेजी से उभरते बाजारों में सहभागिता विकसित करने पर ध्यान कें द्रित करेंगे। साथ ही पर्यावरण के अनुकूल वाहनों के विकास एवं निर्माण के क्षेत्र में भी दोनों पक्ष सहयोग करेंगे।"
सुजुकी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कंपनी को इस भागीदारी से व्यापक लाभ होने की संभावना है। इससे कंपनी को कम ऊर्जा खपत वाली ऐसी कारों के विकास में मदद मिलेगी जो पर्यावरण की सेहत के लिए ठीक हो। कंपनी के मुताबिक वोक्सवेगन के साथ यह गठजोड़ कंपनी के तकनीकी पोर्टफोलियो की त्रुटियां दूर करेगा।
सुजुकी के बयान में कहा गया है, "हमें उम्मीद है कि हम इस जर्मन कंपनी से कई नए प्रयोगों की जानकारी हासिल करेंगे।" वोक्सवेगन को उम्मीद है कि इससे उसे एशियाई बाजार में खास पैठ बनाने में मदद मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications