सोनिया गांधी 11 दिसंबर से 2 दिवसीय रायबरेली दौरे पर

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बुधवार को सोनिया गांधी के रायबरेली दौरे की पुष्टि करते हुए आईएएनएस को बताया कि सोनिया गांधी अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान विकास कार्यो का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण करेंगी और गांवो में जाकर लोगों से मिलेंगी।

श्रीवास्तव ने बताया कि 11 दिसंबर को वह हवाई अड्डे से सीधे अपने पिछले दौरे की तर्ज पर जिले के गांवों के विकास कार्यो का औचक निरीक्षक करेंगी। इस दौरान वह गांवों में लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगी। 12 दिसंबर को वह जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में हिस्सा लेकर जिले में जारी केंद्रीय योजनाओं का जायजा लेंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार उसी दिन शाम को वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा रायबरेली पहुंच चुके हैं।

इससे पहले आज सोनिया गांधी के 64वें जन्मदिन पर राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटा और सोनिया की लंबी उम्र की कामना की। रायबरेली में भी जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने केक काटकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+