शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 102 अंक गिरा (राउंडअप)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 23.36 अंकों की गिरावट के साथ 17,204.32 पर खुला जबकि निफ्टी 0.30 अंक की मामूली गिरावट के साथ 5147.65 पर खुला।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 17,227.96 के ऊपरी और 17057.37 के निम्न स्तर को छुआ जबकि निफ्टी ने 5147.65 के ऊपरी और 5090.60 के न्यूनतम स्तर के बीच कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 38.67 अंकों की गिरावट आई और यह 6595.78 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक में 28.75 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 7,956.58 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान बीएसई के सूचना प्रौद्योगिकी, प्रौद्योगिकी, ऑटो और सार्वजनिक उपक्रम के सूचकांक में बढ़त का रुख देखा गया जबकि बाकी अन्य सेक्टरों के सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई।
सूचना प्रौद्योगिकी सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.81 फीसदी की बढ़त और धातु सेक्टरों में सबसे ज्यादा 2.09 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1507 कंपनियों के शेयरों में तेजी और 1306 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications