स्कूल छोड़ने की प्रवृत्ति 2020 तक खत्म होगी : सिब्बल
केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने लोकसभा में कहा, " हम 2020 तक माध्यमिक स्तर तक पढ़ने वाले छात्रों की संख्या 100 फीसदी करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।"
देश में 50 फीसदी बच्चे माध्यमिक स्तर की पढ़ाई दौरान ही स्कूल जाना छोड़ देते हैं।
कपिल सिब्बल ने हालांकि कहा कि केंद्र सरकार राज्यों, सार्वजनिक संस्थाओं और निजी संगठनों की सहायता से इसमें सुधार लाने के लिए प्रयासरत है। हमें उम्मीद है कि यह लक्ष्य हम 2020 से पहले प्राप्त कर लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications