कोड़ा की डायरी खंगाली जाएगी : प्रणब
उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि इस वित्तीय हेराफेरी की जांच के संदर्भ में डायरी में दर्ज सूचनाएं काफी महत्वपूर्ण होंगी। मुखर्जी ने कहा, "डायरी में उपलब्ध सभी सूचनाओं की जांच की जाएगी। जांच में सभी पहलुओं का ख्याल रखा जाएगा।"
वित्त मंत्री ने कहा कि कर चोरी, वित्तीय हेरा-फेरी, वित्तीय अनियमितताओं एवं अवैध लेन-देने जैसे मामलों की गहन जांच की जाएगी। उल्लेखनीय है कि आय कर विभाग ने कोड़ा के घर से एक डायरी बरामद की है जिसमें उन नेताओं एवं दूसरे लोगों के नाम दर्ज हैं जो कोड़ा के भ्रष्ट नेटवर्क से लाभान्वित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications