बेहतर मौसम पूर्वानुमान लिए नए डोपलर राडार
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष जी.माधवन नायर ने बेंगलुरु में कहा, " अगले एक साल में चार डोपलर राडार पूर्वोत्तर में चेरापूंजी में मौसम संबंधी विभिन्न जानकारियां हासिल करने के लिए लगाए जाएंगे।"
इसी प्रकार, पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों में भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा की जा रही मौसम की निगरानी में सहायता के लिए तीन डोपलर राडार लगाए जाएंगे।
नायर ने संवाददाताओं से कहा, "हमने डोपलर राडार की प्रौद्योगिकी विकसित कर भारत इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (बीईएल) को राडार बनाने के लिए दे दिया है। इस तरह का पहले राडार का उपयोग श्रीहरिकोटा में उपग्रह प्रक्षेपण उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications