कनाडियाई शिक्षण समूह के भारत में खुलेंगे परिसर

'सीआईबीटी एजुकेशनल ग्रुप इंक' नामक यह समूह आस्ट्रेलिया, कनाडा, चीन, जमाइका, न्यूजीलैंड, हॉलैंड, साउथ कोरिया, अमेरिका, ब्रिटेन और वियतनाम आदि देशों में व्यापार, प्रौद्योगिकी और भाषा की पढ़ाई के लिए पहले से ही शिक्षण संस्थानों को संचालित कर रहा है और अब इसने वैंकुवर स्थित स्प्रॉट-शॉ नामक समूह के साथ भारत में नए संस्थानों की स्थापना के लिए अपने ब्रांड की साझेदारी का समझौता किया है।

स्प्रॉट-शॉ नामक इस शिक्षण संस्थान के फिलहाल 22 कैंपस संचालित हो रहे हैं। सीआईबीटी समूह ने साझेदार के रूप में इसका चयन इसलिए किया है, क्योंकि यह संस्थान पहले से ही भारत में सक्रिय है। इस समझौते के तहत सीआईबीटी समूह ने स्प्रॉट-शॉ को अपने ब्रांड 'सीआईबीटी स्कूल ऑफ बिजनेस' का प्रयोग करते हुए भारत के विभिन्न राज्यों में शिक्षण-संस्थान खोलने का लाइसेंस जारी किया है।

समझौते के तहत स्प्रॉट-शॉ भारत के अपने कैंपसों में न सिर्फ कुछ चुनिंदा पाठ्यक्रमों का संचालन करेगा बल्कि इन पाठ्यक्रमों की मार्केटिंग करते हुए भारतीय छात्रों को कनाडा के शिक्षण सस्थानों में नामांकन के लिए भी प्रोत्साहित करेगा।

सीआईबीटी समूह के अध्यक्ष और सीईओ टोबी चू कहते हैं, "हम इस समझौते से काफी प्रसन्न हैं, यह हालिया लाइसेंसिंग व्यवस्था हमारे ग्लोबल एक्सपेंसन स्ट्रेटेजी का हिस्सा है जिसके जरिये हम अपनी आर्थिक स्थिति को और सुदृढ़ तथा अपने नेटवर्क को और व्यापक बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क न सिर्फ हमारे पश्चिमी पाठ्यक्रमों के अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों में निर्यात के लिए मददगार साबित होगा बल्कि अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को हमारे घरेलू कैंपसों तक लाने में भी सफल होगा।"

सीआईबीटी अपने कैंपसों के समूह और शैक्षणिक साझेदारों के जरिये पश्चिमी और चीनी मान्यता प्राप्त बिजनेस मैनेजमेंट डिग्री प्रोग्राम, आईटी प्रोग्राम, ट्रेवेल एंड टूरिज्म प्रोग्राम और करियर-वोकेशनल प्रोग्राम का संचालन करता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+