उड़ीसा की जेलों से हटाए जाएंगे अवैध धार्मिक स्थल
राज्य में कम से कम 90 जेल हैं। राज्य के जेल महानिरीक्षक वी.त्यागराजन ने इन जेलों के अधीक्षकों को पिछले हफ्ते ही अवैध ढांचों को हटाने के बारे में निर्देश भेजा है। जेल अधीक्षकों से कहा गया है कि दिसम्बर के मध्य तक सभी अवैध ढांचों को हटा दिया जाए।
त्यागराज ने आईएएनएस से कहा,"बहुत से जेल परिसरों की परिधि से करीब 10 मीटर के दायरे में कई अवैध ढांचें हैं, जहां वर्जित क्षेत्र होना चाहिए। इसी तरह कुछ जेलों के अंदर भी अवैध ढांचे बने हुए हैं।"
उन्होंने कहा कि अपराधी ऐसे ढांचों का अवैध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करते हैं।
त्यागराजन ने कहा, "भुवनेश्वर की जेल के परिसर में कम से कम पांच से छह अवैध तथाकथित मंदिर और एक तथाकथित मस्जिद है। बहुत से अन्य जेल परिसरों में भी इसी तरह के ढांचे पाए गए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications