सिब्बल ने हिंदी में जवाब देने से इंकार किया
सिब्बल बुधवार को लोकसभा में शिक्षा से जुड़े एक मुद्दे पर बोल रहे थे, तभी समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने उनसे हिंदी में जवाब देने के लिए कहा। इस पर नाराज सिब्बल ने कहा कि किसी भी भाषा में जवाब देना उनका विशेषाधिकार है।
सिब्बल ने कहा, "मुझे हिंदी में जवाब क्यों देना चाहिए? क्या मैं आपसे अंग्रेजी में सवाल पूछने के लिए कहता हूं?"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications