राहुल उड़ान संबंधी सीमाओं को समझते हैं: प्रणब मुखर्जी
राहुल गांधी द्वारा सोमवार को उत्तर प्रदेश में पायलट पर दवाब डालकर कम रोशनी में हेलीकॉप्टर उतरवाने के कथित आरोपों के संबंध में मुखर्जी ने कहा कि ये आरोप बेबुनियाद हैं।
मुखर्जी ने कहा, "हेलीकॉप्टर को उतारने को लेकर राहुल गांधी पर लगे आरोप आधारहीन हैं। राहुल गांधी स्वयं विमान उड़ाना जानते हैं और इसकी सीमाओं को जानते हैं। "
राहुल को लेकर यह विवाद उस वक्त पैदा हुआ जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा था कि राहुल ने लोगों से मिलने का वादा पूरा करने के लिए दृश्यता न के बराबर होते हुए भी सीतापुर के आर्म्स ट्रेनिंग सेंटर में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतरवाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications