प्रवासी की मौत की जिम्मेदार है कनाडाई पुलिस:रिपोर्ट

टोरंटो, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। कनाडा के केंद्रीय पुलिस बल 'रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस' (आरसीएमपी) को वेंकूवर हवाईअड्डे पर एक प्रवासी की मृत्यु का दोषी पाया गया है।

पोलैंड से आया एक नया प्रवासी रॉबर्ट डीजीकांस्की दो साल पहले अपनी मां से मिलने में असफल रहने पर उत्तेजित हो गया था।

अंग्रेजी भाषा की जानकारी न होने की वजह से पोलैंड का यह व्यक्ति हवाईअड्डे के अंदर किसी से बात नहीं कर सका और न ही हवाईअड्डे से बाहर निकल सका।

वह कई घंटों तक हवाईअड्डे के अंदर रहा जबकि उसकी मां बाहर उसका इंतजार कर रही थी। जब वह उत्तेजित हो गया तो पुलिस ने उस पर पांच बार टेजर (बिजली के झटके देने वाला एक हथियार) का इस्तेमाल किया। बिजली के झटकों की वजह से कुछ मिनटों बाद ही उसकी मृत्यु हो गई थी।

लोगों के गुस्से और पोलैंड सरकार के दबाव के बावजूद कनाडाई अधिकारियों ने रॉबर्ट पर टेजर का इस्तेमाल वाले चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई आरोप तय नहीं किया था।

अब पुलिस के कृत्य पर मंगलवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में 'कमीशन फॉर पब्लिक कम्प्लेंट्स अगेंस्ट द आरसीएमपी' ने कहा है कि पुलिसकर्मियों ने रॉबर्ट पर टेजर का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+