सेंसेक्स में 102 अंकों की गिरावट (लीड-1)
मुंबई, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को करोबार के दौरान गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 102.46 अंक लुढ़ककर 17,125.22 और निफ्टी सूचकांक 35.95 अंक गिरकर 5112.00 पर बंद हुआ।
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 23.36 अंकों की गिरावट के साथ 17,204.32 पर खुला जबकि निफ्टी 0.30 अंक की मामूली गिरावट के साथ 5147.65 पर खुला।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 38.67 अंकों की गिरावट आई और यह 6595.78 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक में 28.75 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 7,956.58 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications