बिहार में किसान की पीट-पीटकर हत्या
पटना, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार के जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र में बुधवार को ग्रामीणों ने कथित रूप से ईंट-पत्थरों से पीट-पीटकर एक किसान की हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार फरीदपुर गांव निवासी 55 वर्षीय किसान नरेश सिंह बुधवार को जब अपने घर से बाहर निकला तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया उसकी पत्थरों और ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
इधर, घोसी थाना प्रभारी अवध सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र शैलेश कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि गांव के कुछ लोगों से किसी मामले को लेकर एक महीना पूर्व उसका विवाद हो गया था, इस कारण ग्रामीणों ने उसकी हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications