दिल्ली में एचआईवी संक्रमित लोगों का सम्मेलन(लीड-1)
सम्मेलन का आयोजन गैर सरकारी संगठन 'पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ द इंडिया (पीएफआई)' ने किया है। 'द नेशनल कंसल्टेशन ऑन प्रोमोटिंग एक्सेस टू केयर एंड ट्रीटमेंट' नामक सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) की संयुक्त सचिव अनुराधा चौधरी ने किया।
उद्घाटन सम्मेलन में चौधरी ने कहा कि सरकार एचआईवी संक्रमित लोगों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। सम्मेलन में 14 राज्यों के एचआईवी संक्रमित लोग हिस्सा ले रहे हैं। पीएफआई के अनुसार एड्स से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड हैं।
बुधवार को सम्मेलन के पहले सत्र को संयुक्त राष्ट्र में एड्स मामलों के वरिष्ठ अधिकारी पेट्रिस ग्यूबेजी जॉएस, ग्लोबल फंड्स प्रोग्राम्स के तफकुर्र रहमान, पीएफआई की परियोजना निदेशक मैरी वर्गीज और पीएफआई के कार्यकारी निदेशक ए.आर.नंदा ने संबोधित किया।
संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी जॉएस ने कहा कि एचआईवी संक्रमित लोगों के साथ आम लोगों की तरह ही व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। जॉएस ने सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले लोगों से कहा कि वे कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक सवाल करें और अपनी दिक्कतों का समाधान निकालें।
सम्मेलन में स्वास्थ्य क्षेत्रों के विशेषज्ञों के अलावा एचआईवी संक्रमित लोग अपनी भी बात रखेंगे। यह सम्मेलन में 11 दिसम्बर को समाप्त होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications